(बीजापुर) रजत महोत्सव में 25 वर्षों की उपलब्धि से परिचित हो रहे ग्रामीण

  • 11-Oct-25 10:49 AM

बीजापुर, 11 अक्टूबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की ग्राम पंचायतों में रजत महोत्सव का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर  संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे के निर्देशन में  कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में शासन की 25 वर्षों की उपलब्धि से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा की जानकारी ले रहे है। आवास हितग्राहियों को जल्द आवास पूर्ण करने  समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर हितग्राहियों को जागरूक करते हुए आवास रैली का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन के साथ ही हितग्राहियों को क्यू आर कोड से स्कैन कर अपने मोबाइल से मनरेगा अंतर्गत पिछले 4 वित्तीय वर्षों के पूर्ण, प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के तरीके को प्रायोगिक रूप से समझाया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाएं रंगोली बनाकर रजत महोत्सव मना रहीं हैं।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment