(बीना)दहेज विवाद में बेटे के साले पर किया फायर

  • 09-Jun-25 12:00 AM

बीना 9 जून (आरएनएस)। वीर सावरकर वार्ड में दहेज विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। रविवार को अजय यादव (32) पर उनकी बहन के ससुराल वालों ने हमला कर दिया। आरोपी गंजबासौदा का वकील और उसका बैंककर्मी बेटा है।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अजय अपने मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान बहन कंचन के पति अंकित यादव, ससुर शेर सिंह यादव, देवर अनिकेत यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने दहेज मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया। अजय के मना करने पर आरोपियों ने उनके हाथ-मुंह बांधकर पिटाई की।अजय ने जब भागने की कोशिश की तो उन पर देसी कट्टे से फायर किया गया। दो छर्रे उनके पैर में लगे। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। घायल अजय को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अजय की बहन कंचन की शादी जून 2021 में गंजबासौदा निवासी अंकित यादव से हुई थी। अंकित प्राइवेट बैंक में काम करते हैं और उनके पिता शेर सिंह यादव वकील हैं।2023 में कंचन ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया था। तब से परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा था। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment