(बैतूल)पुलिस ने जेवर सहित फरार लुटेरी दुल्हन के साथी को किया गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

  • 01-Oct-24 12:00 AM

बैतूल 1 अक्टूबर (आरएनएस)। पिछले महीने दूल्हे को चकमा देकर जेवर सहित दुल्हन फरार हो गई थी पुलिस ने जेवर सहित फरार लुटेरी दुल्हन के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।टीआई रविकांत डहरिया ने बताया कि लुटेरी दुल्हन के एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथियों ने 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में धोखाधड़ी करने वाले लुटेरी दुल्हन के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment