(बोकारो)अभद्र भाषा बोल रहे है इरफान अंसारी ,आदिवासियों का कर रहे है अपमान - बिरंची नारायण

  • 01-Nov-23 12:00 AM

निर्मल महाराज बोकारो 1 नवंबर (आरएनएस)। इरफान अंसारी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ विवादित ब्यान देने के बाद भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक सह बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने इरफान अंसारी को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि इरफान अंसारी को झारखंड में कोई गंभीरता से लेता नही है। जैसे देश में कांग्रेस को मोदी फोबिया है वैसे ही झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम को बाबूलाल फोबिया है। बाबूलाल के बड़े बेटे जो शहीद हो गए थे उनसे काफी कम उम्र है इरफान अंसारी का, इरफान अंसारी को एक बार बोलने से पहले सोचना चाहिए की वो क्या बोल रहे है, किसके बारे में बोल रहे है। इस प्रकार का अभद्र भाषा का प्रयोग कर के वो बाबूलाल जी का अपमान नही कर रहे है बल्कि पूरे संथाल समाज, आदिवासी समाज का अपमान कर रहे है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment