(बोकारो)छेडख़ानी व मारपीट के दो आरोपी को बोकारो थर्मल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- 05-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
बोकारो 5 दिसंबर (आरएनएस)। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने छेडख़ानी के आरोपी सन्नी हाड़ी को गिरफ्तार कर गुरुवार को तेनुघाट जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सन्नी हाड़ी को उसके निवास स्थान जारंगडीह से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ छेडख़ानी व मारपीट से संबंधित काण्ड संख्या 112/ 2023 के तहत बोकारो थर्मल थाना में मामला दर्ज था। इसके अलावे बोकारो थर्मल जरवाबस्ती गांव निवासी मन्नू घासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मारपीट करने से सम्बंधित मामला काण्ड संख्या 13 / 2024 के तहत बोकारो थर्मल थाना में दर्ज था। इसकी जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दिया , उन्होंने बताया कि अलग अलग काण्डो का अभियुक्त दोनो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को गुरुवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई अरविन्द मेहता सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...