(बोकारो)झारखण्ड प्रतिपक्ष नेता मनोनीत होने पर अमर बाउरी का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया

  • 21-Oct-23 12:00 AM

बोकारो ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। झारखण्ड प्रतिपक्ष नेता मनोनीत होने पर चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी के बोकारो आगमन पर बोकारो जिला भाजपा कमिटी द्वारा पेटरवार मे भव्य स्वागत व अभिनदंन जिला महामंत्री जयदेव राय व संजय त्यागी के नेतृत्व में किया गया। रजरप्पा मे प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने माँ छीनमस्तिका के दरवार मे पूजा अर्चना की। बोकारो भाजपाइयों मे ढोल नगाड़ों पताको से स्वागत किया। जिला महामंत्री जयदेव राय ने कहा कि बोकारो जिला के लिए गौरब की बात है कि झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व विरोधी दल के मुख्य सचेतक बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी व बोकारो विधानसभा क्षेत्र से मनोनीत है।हेमंत सोरेन के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करेगी।स्वागत करने वालो मे पूर्व विधायक छत्रुराम महतो,रोहितलाल सिंह ,मुकुल ओझा, लक्षमण नायक,दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय,अनिल स्वर्णकार, सुभाष महतो,जयनारायण मरांडी,अशोक कुमार पप्पू,इंद्र झा,माथुर मंडल, महेन्द्रराय, विनय आनंद,धीरज झा,शंकर रजक,मुकेश राय, गिरिजा देवी आदि मौजूद रहे




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment