(बोकारो)दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी चास ने किया रूट जारी
- 10-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
बोकारों 10 अक्टूबर (आरएनएस)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित करने हेतु 10.10.2024 से 12.10.2024 तक रूट में परिवर्तन किया गया है जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा। धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा। आई0टी0आई0 मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा। चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया तीन पहिया वाहन हवाईअड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नया मोड़ के ओर जायेगी।एम0जी0एम0 स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।बसंती मोड़ से काली बाड़ी की और जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा। शहीद ईनायत चौक की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया ,तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।टॉडबालीडीह टोल प्लाजा से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा।तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।पुलिस केन्द्र मोड़ हाईवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।तेलमच्चो टोल प्लाजा, तेलगड़ीया मोड़, आई0टी0आई मोड़, टॉड बालीडीह टोल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा। 13 रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...