(बोकारो)नौकरी लगवाने के नाम पर रुपया ठगी दीपक पाण्डेय गिरफ्तार

  • 29-Nov-24 12:00 AM

बोकारो 29 नवंबर (आरएनएस)। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने नौकरी के नाम पर रुपया ठगी करने के आरोपी दीपक पाण्डेय को रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे तेनुघाट जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दीपक पाण्डेय रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र स्थित बयासी गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ बोकारो थर्मल गोविंदपुर बस्ती निवासी अनूप कुमार राम प्रायोजिक नामक कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपया की ठगी करने से संबंधित मामला बोकारो थर्मल थाना में वर्ष 2023 में दर्ज करवाया था। जिसके आधार पर आरोपी दीपक पाण्डेय को नारकोपी थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया कर तेनुघाट जेल न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना के एसआई अजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment