(बोकारो)पूर्व सांसद ने बोकारो थर्मल दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण
- 14-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
मां दुर्गा से लिया जीत का आशीर्वाद।बोकारो 14 अक्टूबर (आरएनएस)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय रविवार को बोकारो थर्मल स्थित सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किए । साथ ही मां दुर्गा से बेरमो विधान सभा से जीत के साथ साथ झारखंड में भाजपा का पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का आशीर्वाद लिए। यहां पूर्व सांसद श्री पांडेय के साथ भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव , मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री यादव ने कहा की बेरमो विधानसभा से पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय को टिकट मिलना लगभग तय हो गया है। बेरमो के साथ साथ झारखण्ड की जनता बदलाव चाहती है। बेरमो से श्री पांडेय की जीत के साथ साथ झारखंड में सत्ता परिवर्तन लगभग तय है भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। यहां उन्होंने बोकारो थर्मल क्लब में स्थापित मां दुर्गा का प्रतिमा समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया ।
Related Articles
Comments
- No Comments...