(बोकारो)बोकारो थर्मल क्लब मैदान में हुई संयुक्त मोर्चा की बैठक

  • 11-Jan-24 12:00 AM

बोकारो 11 जनवरी (आरएनएस)। सप्लाई मजदूरों का लंबित मांग के आलोक में डीवीसी के बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र में कार्यरत सप्लाई मजदूरों से संबंधित संयुक्त मोर्चा के नेताओं और मजदूरों की बैठक गुरुवार को बोकारो थर्मल क्लब मैदान में संपन्न हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष ने कहा कि, वर्ष 2019 में संपन्न त्रिपक्षीय समझौता के अनुसार सप्लाई मजदूरों को स्थाई कर्मचारियों के समान गंभीर बीमारी का इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने और मृत सप्लाई मजदूर पति महतो एवं रामनरेश सिंह के आश्रितों को ससुविधा सप्लाई मजदूर के रुप में नियोजित करने का मामला लिखित आश्वासन के वावजूद भी लंबे समय से टालमटोल किया जा रहा है,जो त्री पक्षीय समझौता का उल्लंघन है। सेवानिवृत्त हो चुके सभी सप्लाई मजदूरों को ससमय ग्रेच्यूटी भुगतान नहीं कर ग्रेच्यूटी भुगतान अधिनियम के साथ साथ अन्य श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय एवं मुख्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों का लागातार ध्यानाकर्षण कराने के वावजूद भी विधिसम्मत लंबित मामलों का भी निष्पादन के लिए प्रबंधन गंभीर नहीं है। इसलिए विधिसम्मत लंबित मामलों का आलोक में आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है । संयुक्त मोर्चा में शामिल युनाइटेड कांट्रेक्टर वर्कस यउनइयन के बृजकिशोर सिंह,नवीन पाठक, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के संजय मिश्रा,मजदूर संगठन समिति के रघुवर सिंह,हिन्द मजदूर किसान पंचायत के नागेश्वर महतो, डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ के गणेश राम एवं रीतलाल महतो ने एक स्वर से कहा कि,लंबित मांगों का ससमय निष्पादन के बजाय प्रबंधन मासिक वेतन का भुगतान और उपस्थिति रोक कर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है।जबकि डीवीसी के अन्य प्रतिष्ठानों में भी अभी तक बायोमेट्रिक उपस्थिति दजऱ् नहीं किया जा रहा है।अंतत:वेतन भुगतान से आक्रोशित संयुक्त मोर्चा के निर्णयानुसार जब तक लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जायेगा तब तक बायोमेट्रिक उपस्थिति का बहिष्कार और प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों सप्लाई मजदूर उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment