(बोकारो)महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का बोकारो में हुआ स्वागत

  • 17-Oct-23 12:00 AM

बोकारो 17 अक्टूबर (आरएनएस)। मंगलवार को जिला परिषद सभागार में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया। ट्रॉफी का अनावरण उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने संयुक्त रूप से किया। सूबे की राजधानी रांची में पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी रांची में आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है?। प्रतियोगिता में भारत के साथ जापान, चीन,कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड के महिला खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं। इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बोकारो में यह प्रदर्शनी लगाई गई। मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी.,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती,विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क,जिला खेल पदाधिकारी हेमलता,विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष/सचिव,हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment