(बोकारो)मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति का पुनर्गठन, अनुभवी चेहरों को दी गई जिम्मेदारी
- 14-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
बोकारो 14 जुलाई (आरएनएस)। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति का पुनर्गठन सोमवार को परिषद की एक विशेष बैठक में संपन्न हुआ। इस विद्यालय का संचालन मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा किया जाता है और यह पुनर्गठन परिषद की एजुकेशनल सोसायटी के नए सदस्यों की उपस्थिति में विद्यापति सभागार में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने की, जबकि महासचिव नीरज चौधरी ने समिति के गठन की विधिवत घोषणा की। घोषित समिति में कई अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तियों को प्रमुख स्थान दिया गया है। अविनाश कुमार झा को संरक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राजेंद्र कुमार को विद्यालय की प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बटोही कुमार एवं विजय कुमार झा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप कुमार झा को सचिव तथा सुनील मोहन ठाकुर और मनोज कुमार झा को संयुक्त सचिव की भूमिका सौंपी गई है। शैक्षणिक मामलों की देखरेख करने के लिए डॉ0 यू. सी. झा को शिक्षा सदस्य तथा वित्तीय अनुशासन हेतु प्रदीप झा को वित्त सदस्य बनाया गया है। निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बहुरन झा और अविनाश कुमार झा अविÓ को निर्माण सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त परिषद के अध्यक्ष, महासचिव और विद्यालय के प्राचार्य को पदेन सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया है। पी. के. झा चंदन को समिति का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं केसी झा, राजेश कुमार, मीनम मिश्रा, रवींद्र झा, समरेन्द्र झा एवं श्रवण कुमार झा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अरुण पाठक, शंभू झा, विवेका नंद झा, सुदीप ठाकुर, प्रदीप झा एवं मिहिर कुमार झा राजूÓ को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह समिति आगामी तीन वर्षों तक, अर्थात 15 जुलाई 2025 से 14 जुलाई 2028 तक कार्यरत रहेगी। यह भी तय किया गया है कि 2028-29 के कार्यकाल में जो व्यक्ति महासचिव का पद ग्रहण करेंगे, वे विद्यालय की अगली प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया समय पर प्रारंभ कर उसे पूर्ण कराएंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...