(बोकारो)विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास मनाया गया क्रिसमस डे

  • 24-Dec-24 12:00 AM

बेरमो/ बोकारो 24 दिसंबर (आरएनएस)। बेरमो कोयलांचल के विभिन्न विद्यालयों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास क्रिसमस डे मनाया गया। इस कड़ी में रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे मनाया गया और विद्यालय को रंग बिरंगी लाईटों से सजाकर गीत संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जमकर नृत्य कर मस्ती की। यहां संता क्लाज बने छात्रों ने सभी कक्षा में घूम-घूम कर बच्चों के बीच गिफ्ट व टाफी बांटा। इस अवसर पर निदेशक रंजीत भारती ने कहा कि क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ तिथि पर मनाया जाता है। ईसा मसीह ने ऊंच-नीच व भेदभाव को नहीं मानते हुए सेवा और परोपकार करने का उपदेश दिया। शिक्षिका आशा इग्नासूस के नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्षय पर मंगल गीत गाये। मौके पर प्राचार्य गीता भारती, प्रतिभा सिन्हा, निशा कुमारी, राधा दता, लता चक्रवर्ती, उषा ठाकुर, नागेश्वरी कुमारी, उर्मिला कुमारी, स्वाति कुमारी, मोहिनी गुप्ता, सुदिपा ज्योति, सोनाली कुमारी, जयंती घोष, बाला राम, दिलीप बाउरी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इसी तरह भरत सिंह पब्लिक स्कूल फुसरो में भी क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों के बीच टॉफी बांटे गए। इधर ग्रीन अकैडमी फुसरो बाटा गली के प्ले स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई मॉडल और रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। बच्चों ने सांता क्लॉज के वेश में उपहार बांटे और जिंगल बेल्स गाने पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य तारिक हबीब ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को त्योहार की परंपरा और महत्व की जानकारी से युवा पीढ़ी को परिचित कराना है। मौके पर प्रीति कुमारी, इशरन परवीन, रूबी देवी, आबिदा फातिमा, शबनम नसीम, प्रिया कुमारी, मेघा कुमारी, तब्बसुम परवीन, समीरन परवीन, गुलनाज परवीन, लक्ष्मण वर्मा आदि थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment