(बोकारो)वेदांता ई एस एल ने चास और चंदनकियारी ब्लॉक के 33 युवाओं को सम्मानित किया

  • 05-Dec-24 12:00 AM

बोकारो 5 दिसंबर (आरएनएस)। वेदांता ई एस एल स्टील लिमिटेड ने सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, विशेष रूप से अपने आस-पास के क्षेत्रों में, बोकारो जिले के चास और चंदनकियारी ब्लॉक के ग्रामीण युवाओं को सराहना और पुरस्कृत करने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। उत्कृष्टता के इस उत्सव में शिक्षा, कौशल और खेल पर केंद्रित अपने विभिन्न सीएसआर अंतर्गत कार्यक्रमों के तहत 33 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करना शामिल था। सियालजोरी में प्लांट परिसर के अंदर स्थित वेदांता ई एस एल तीरंदाजी अकादमी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 लोग शामिल हुए, जिनमें सुसैन राजवार (जिला परिषद प्रतिनिधि), रोहित रजक (मुखिया, अलकुशा) और वेदांता ई एस एल के वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्य शामिल थे। इनमें रवीश शर्मा (मुख्य परिचालन अधिकारी, ई एस एल स्टील लिमिटेड), अमल घोष (निदेशक, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट) और डॉ. सरोज कुमार सिंह (निदेशक, स्टील) शामिल थे। गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, दर्शक दीर्घा में छात्र, उनके माता-पिता, उनके शिक्षक और कोच, ई एस एल कार्यकर्ता, इन गांवों के आम नागरिक और 24 से अधिक पीआरआई सदस्य शामिल थे। दर्शकों ने अपने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तालियाँ बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment