(बोकारो)संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न

  • 16-Dec-24 12:00 AM

बोकारो 16 दिसंबर (आरएनएस)। साहित्य व भारतीय कलाओं के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बोकारो जिला इकाई की वार्षिक बैठक (साधारण सभा) रविवार को सेक्टर 4 डी स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। संस्कार भारती की ओर से प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित ब्रह्मानंद दशौन्धी की उपस्थिति में आयोजित इस वार्षिक बैठक में वर्ष 2024-2027 (तीन वर्षों) के लिए संस्कार भारती, बोकारो जिला इकाई की नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गयी। इस पुनर्गठित कार्यसमिति में अमरजी सिन्हा (अध्यक्ष), विश्वजीत पात्रा, रामाशीष सिंह (उपाध्यक्ष), स्वरूप शेखर पांडेय (महामंत्री), मंत्री अर्चना चौधरी, रुपक कुमार पांडेय (कोषाध्यक्ष), अरुण कुमार पाठक (साहित्य संयोजक), रजनी पाढ़ी (कला विभाग संयोजक), रोली प्रियदर्शी (मंचीय कला संयोजक), नागेन्द्र सिंह (दृश्य कला संयोजक) तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजना राय, रचना सिंह, किम्मी कुमारी, हर्षिता कुमारी, श्रेया कुमारी, आशीष झा, संजीव तिवारी, बलराम मजुमदार, अश्विनी कुमार, शरद कुमार मिश्रा, सोमा राय, सीमा श्रीवास्तव, सुभाष राय व शुभम वर्मा का चयन किया गया। रांची में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले संस्कार भारती के प्रांतीय कला साधक संगम में बोकारो जिला इकाई से प्रतिभागिता को ध्यान में रखकर बोकारो के कलाकारों ने इस साधारण सभा के प्रथम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुई। संस्कार भारती के प्रांतीय चित्रकला सह प्रमुख सरोज मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राची झा, आयुष कुमार, रिद्धिचंद्र व नागेन्द्र सिंह के बनाये पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी प्रशंसनीय रही। महामंत्री स्वरूप शेखर पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय प्रतिनिधि श्री दशौन्धी ने अपने संबोधन में कहा कि कला और संस्कृति किसी भी राष्ट्र का प्राण है। सस्कार भारती अखिल भारतीय स्तर पर अपनी गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच भारतीय कला व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। बोकारो कला संगीत के क्षेत्र में आगे है। उन्हें उम्मीद है बोकारो जिला इकाई और बेहतर प्रदर्शन करेगी। मंच संचालन संस्कार भारती बोकारो जिला इकाई के महामंत्री स्वरूप शेखर पांडेय ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत के समवेत गायन से हुआ। इस अवसर पर संस्कार भारती के पदाधिकारियों सहित सरोज मिश्रा, के के एन तिवारी आदि उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment