(बोकारो)सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात महिला का शव

  • 06-Feb-25 12:00 AM

बोकारो 6 फरवरी (आरएनएस)। बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह शव पुलिस लाइन की चहारदीवारी के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे पाया गया। शव कीचड़ से सना हुआ था और महिला की दोनों कलाई कटी हुई थी, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध बन गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर सेक्टर 12 के थाना प्रभारी और सार्जेंट मेजर भी उपस्थित थे। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।सिटी डीएसपी आलोक रंजन के अनुसार, मृतका संभवत: विक्षिप्त थी। हालांकि, पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की दिशा में काम कर रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment