(बोकारो)सेल ने राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता लांच की

  • 06-Feb-25 12:00 AM

बोकारो 6 फरवरी (आरएनएस)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने माई गवर्मेंट के साथ मिलकर राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता, सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता - 2025 लांच की है। सेल ने देश भर के महत्वाकांक्षी लेखकों को सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है। सेल बिल्डिंग ए कल्चर ऑफ हैप्पीनेस व्हेयर एवरी स्माइल मैटर्स विषय पर अपनी रचनात्मकता को उजागर करने और अनूठी कहानियां साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं, जिसमें सेल के मौजूदा और सेवानिवृत्त कार्मिक और उनके परिवार भी शामिल हैं। चाहे कोई अनुभवी लेखक हो या कोई ऐसा व्यक्ति,जिसे कहानी सुनाना और लिखना पसंद है, सेल उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कहानी प्रतियोगिता में हिंदी या अंग्रेजी भाषा में कहानी सबमिट की जा सकती है, जिसकी शब्द सीमा 800 शब्द है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को पर पंजीकरण करना होगा और अपनी कहानियाँ सबमिट करनी होंगी। कहानी सबमिट करने की अंतिम तिथि10 मार्च, 2025,11:45 5:30 घंटे)है।इस प्रतियोगिता के विजेताओं को केवल पहचान ही नहीं मिलेगी; उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों श्रेणियों में अलग अलग नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।-पुरस्कार का नामपुरस्कार राशिसेल कहानी लेखन डायमंड अवार्ड 202510,000सेल कहानी लेखन गोल्ड अवार्ड 20257,500सेल कहानी लेखन सिल्वर अवार्ड 20255,000सेल कहानी लेखन ब्रॉन्ज अवार्ड 20252,500इसके अलावा, पुरस्कार विजेता कहानियों को सेल की प्रतिष्ठित इन-हाउस पत्रिका, सेल न्यूज़Ó में प्रकाशित करने के लिए विचार किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और सेल के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (फ़ेसबुक, एक्स-ट्विटर और इंस्टाग्राम) पर की जाएगी। इस प्रतियोगिता के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment