(बोकारो)हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में फटाखा जला कर मनाया खुशी

  • 10-Oct-24 12:00 AM

बोकारो 10 अक्टूबर (आरएनएस)। हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय, बोकारो थर्मल में पाटाखा फोड़ कर एवं एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली और दीवाली एक साथ मनाया साथ ही एक दुसरे को लड्डू खिलाकर तथा हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है,का नारा लगा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भरत यादव ने हरियाणा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, हरियाणा के मतदाताओं ने भाजपा की नितियों पर मुहर लगा कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। बहुसंख्यको समाज को तोडऩे का कांग्रेस की तमाम साजिश को हरियाणा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी मेहनत से विफल कर दिया है। आज भी देश की आम जनता को विश्वास है कि,मोदी के नेतृत्व में ही देश को समृद्ध और शक्तिशाली हो सकता है। हरियाणा के परिणाम को भाजपा झारखंड में भी दुहरायेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, मोती लाल महतो, विश्वनाथ यादव, गिरिजा देवी, सीमा देवी,समीर गिरी, मिथलेश शर्मा, राजेश साव,राम पुकार राम, राजेश रजक,विदेश निषाद, यमुना महतो, शिवनाथ प्रसाद, रमेश सिंह,नरेश गुप्ता,संदर ठाकुर आदि सहित दर्जनों अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment