(बोकारो) बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ की होली मिलन समारोह

  • 12-Mar-25 12:00 AM

बोकारो 12 मार्च (आरएनएस)। बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ में होलीत्सव बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी।कार्यक्रम एवं संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में यह उत्सव सहर्षोउल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हूई।महामंत्री सुमन सिंह ने कहा कि होली आपसी रिश्ते को मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने की भारतीय संस्कृति में होली मिलन का महत्वपूर्ण स्थान है।संयुक्त महामंत्री आशा देवी ने कहा कि हमारे मजदूर एवं कामगार भाइयों के समस्याओं के लिए संघ सदैव तत्पर रहता है।समारोह का संचालन करते हुए गंगेश कुमार पाठक ने कहा कि आपसी तालमेल से सोहार्द पूर्ण संम्बंध बनाने एवं गीले शीकवे दूर कर गले मिलने का त्योहार होली मिलन है।इससे सदभाव की भावना का विकास होता है।समारोह का मुख्य आकर्षण में महिला मजदूर बहनों द्वारा होली की पारंपरिक गीत गाकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। बी एस एल रीटायर्ड गीतकार ब्रह्मानंद गोस्वामी ने फगुआ गाकर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से पदाधिकारी निवारण प्रशाद महतो,एस आर सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,श्याम कुमार,श्रवण कुमार झा,दूर्योधन गोप के अलावे समारोह में उपस्थित संघ के कार्यकर्ता में मुख्य रुप से इंदु तिवारी,बेबी देवी,चनाराती देवी,पुष्पा मिश्रा,भोला महतो,जगदीश शर्मा,एन सिंह,एल बी सिंह,रुबी कुमारी,बीणा देवी,मीनाक्षी सिंह,विनय बाउरी,निरंजन सिंह,नवजोत सिंह,विजय कुमार,भुवनेश्वर सिंह राय,अवधेश कुमार यादव,धरमेन्द्र मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी,गुलाम जिलानी,जयदेव रजक,विवेक कुमार सिंह,सत्येंद्र सिंह,अरुण सिंह,शशांक कुमार,मनीष कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता,संजय सिंह आदि मौजूद थे , धन्यवाद् ज्ञापन महामंत्री सुमन सिंह ने किया ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment