(बोकारो)19 सालों से लगातार गोमिया विधानसभा क्षेत्र के जनता के हर सुख दुख में भागीदारी निभाते आ रहा हूं - योगेंद्र प्रसाद

  • 24-Oct-24 12:00 AM

योगेंद्र प्रसाद में आस्था व्यक्त करते हुए करीब एक दर्जन लोग झामुमो पार्टी का दामन थामा निर्मल महाराज गोमिया 24 अक्टूबर (आरएनएस)। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कसमार प्रखंड अंतर्गत ग्राम चंडीपुर के केवट टोला एवं नौतन जारा का दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात की। समस्याओं से रूबरू होते हुए समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान चुनाव पर भी चर्चा और मंत्रणा हुई। श्री प्रसाद ने कहा कि वे पिछले 19 सालों से लगातार गोमिया विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के हर सुख दुख में भागीदारी निभाते आ रहे हैं। एक भाई, बेटे की तरह हर स्थिति में उपलब्ध रहते हैं। महिला दीदियों के सम्मान और अधिकार के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। समस्या संज्ञान में आते ही त्वरित गति से निदान करने का काम किया है। जनता और उनके बीच अटूट विश्वास है। जो उनकी ताकत भी है। इसे और मजबूत करना है। ग्रामीणों से श्री प्रसाद के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित नामांकन कार्यक्रम पहुंचने का अग्रह भी किए और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने जेएमएम पार्टी में शामिल हुए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment