(बोकारो)56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 2500 रुपए का तोहफा
- 07-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
बोकारो 7 जनवरी (आरएनएस)। रांची स्थित नामकुम के खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड प्रदेश की महिलाओं को 2500 रुपए का सौगात दी है।प्रदेश की 56 लाख 61 हजार 791 महिला लाभुको के खाते में दिसंबर माह के 2.5 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।इस कार्यक्रम में बोकारो विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुई।विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि इंडिया गठबन्धन की सरकार ने वादे के मुताबिक आज हजारों करोड़ रुपयों की सम्मान राशि झारखंड की बहनों के खाते में पहुंचाई है,लेकिन आज के इस भौतिकवादी युग में यह अभी भी चिंता का विषय है कि देश की आजादी के बाद कई नियम-नीतियां बनीं लेकिन न गरीबी दूर हुई और ना ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया।श्रीमती सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी तो हमेशा पिछड़ा रहने को विवश हुईं है,एक तरफ हम भारत को विश्व गुरु बनाने और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेते हैं और दूसरी तरफ आधी आबादी को दरकिनार करते हैं।जब इस देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है ।झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आवाज आज देश में हर जगह गूंज रही है।मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के सृजन के पीछे का उद्देश्य यह है कि वर्षों से झारखंड प्रदेश में महिलाएं कर्ज के तले दबी हुई थी लेकिन वर्तमान समय में इस योजना के लाभ से धीरे धीरे कर्ज की जंजीरें टूट रही है और महिलाएं सशक्त होने लगी हैं और उनकी वित्तीय स्वतंत्रता भी समाज में सुनिश्चित हुई है जिससे कि समाज सबल और सुदृढ़ बन रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...