(बोकारो/रांची)मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में अगले दो दिनों तक शीतलहर

  • 20-Dec-24 12:00 AM

बोकारो / रांची 20 दिसंबर (आरएनएस)। कंपकंपाती ठंड और शीतलहर से जल्द ही झारखंड के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालय से ठंडी हवाएं बेहद कम मात्रा में झारखंड पहुंच पा रही हैं। वहीं दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण बने सिस्टम से कुछ बादल झारखंड में एंट्री कर रहे हैं। इन दोनों के प्रभाव से झारखंड में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और ठंड से राहत मिलने की संभावना जतायी गयी है। वहीं मौसम केंद्र रांची ने 20 दिसंबर यानी शुक्रवार को राज्य के 10 जिलों और 21 दिसंबर यानी शनिवार को राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे और धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम केंद्र रांची ने बताया कि 20 दिसंबर को रांची, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, और लोहरदगा में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में 21 दिसंबर को ओडिशा से सटे कुछेक जिलों, खूंटी, रामगड़, रांची सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 21 दिसंबर को राज्य के 16 जिले गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला में घने कोहरे बनने का येलो अलर्ट जारी किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment