(भिलाई) बीएसपी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया
- 03-Nov-23 12:57 PM
- 0
- 0
भिलाई, 03 नवंबर (आरएनएस)। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएसपी के सतर्कता विभाग द्वारा पीजी नर्सिंग कॉलेज, भिलाई में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय था भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें (ैंल दव जव बवततनचजपवदय बवउउपज जव जीम छंजपवद)।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री हिमांशु दवे द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि श्री हिमांशु दवे ने नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध कर, राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण व प्रतिबद्धता का पालन करें। पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ अभिलेखा बिस्वाल ने भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषय पर अपने विचार रखें।
प्रतियोगिता में कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) सुश्री सिम्मी गोस्वामी द्वारा किया गया। थे। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह दिखाते हुए अपनी प्रतिभागिता दी तथा देष के सभी नागरिकों को भ्रष्टाचार का विरोध कर, राष्ट्र के प्रति उनके कत्र्तव्यों का पालन करने के संबंध में अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में किया गया था।
इस प्रतियोगिता के हिंदी श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमष: सुश्री गीता पटेल, सुश्री भूमिका तथा सुश्री रिया भगत ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार सुश्री वंशिका देवांगन ने प्राप्त किया। अंग्रेजी श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमष: सुश्री दिव्या नायर, सुश्री रिंसी टी बाबू तथा सुश्री दीक्षा यादव ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सुश्री जेसिका नीजू ने प्राप्त किया।
विदित हो कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवा पीढ़ी में शामिल नैतिक मूल्य निश्चित रूप से हमारे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे। अत: भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति हमारे समाज के युवा मन को संवेदनशील बनाने के साथ-साथ विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए प्रेरित करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...