(भिलाई) बीएसपी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का आयोजन

  • 28-Oct-23 01:46 AM

भिलाई, 28 अक्टूबर (आरएनएस)। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 मनाया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 30 अक्टूबर 2023 से 05 नवम्बर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें (ैंल दव जव बवततनचजपवदय बवउउपज जव जीम छंजपवद) है। इस अवसर पर सतर्कता विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।   
उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 में विभिन्न प्रतियोगिताओं ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, क्विज और वाद-विवाद आदि का आयोजन किया जा रहा है। 30 अक्टूबर 2023 को बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग के सभागार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का उद्घाटन संयंत्र के निदेषक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा किया जाएगा तथा दोपहर 2.30 बजे क्विज कॉम्पिटिषन का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में संयंत्रकर्मी व उनके परिवार के सदस्यों हेतु निबंध व स्लोगन कॉम्पिटिषन का आयोजन डिजिटल मोड में किया गया है।  
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के तहत 31 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे बजे पीजी नर्सिंग कॉलेज में तथा 01 नवम्बर, 2023 को महिला विद्यालय, दुर्ग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त 31 अक्टूबर 2023 को सुबह 7 बजे कर्मचारियों तथा स्टेकहोल्डरों हेतु इस्पात भवन से इक्विपमेंट चैक तक वॉकथान का आयोजन किया गया है। 02 नवम्बर, 2023 को सुबह 10.30 बजे बीएसपी स्कूल, सेक्टर-7 में स्कूली बच्चों हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।   
इसी क्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग में विक्रेताओं/ठेकेदारों/ग्राहकों के मध्य जागरूकता पैदा करने और शिकायत निवारण हेतु तथा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा को बढ़ावा देने के लिए इंट्रेक्षन सत्र का आयोजन डिजिटल मोड में किया गया है। मैत्री बाग में स्कूली बच्चों हेतु ड्राइंग व पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 03 नवम्बर को राजहरा व हिर्री माइंस में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें निवासियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।   
दिनांक 04 नवम्बर, 2023 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कला मंदिर में आयोजित किया गया है। समारोह में इस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी कड़ी में 05 नवम्बर, 2023 को सुबह 8.30 बजे सुनीति उद्यान, सेक्टर-8 में स्कूली बच्चों हेतु इथिक्स क्लब गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है।   
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment