(भिलाई) भिलाई में सीमा सुरक्षा बल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत वॉकथॉन का सफल आयोजन किया

  • 30-Sep-25 09:40 AM

भिलाई, 30 सितंबर (आरएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया), छत्तीसगढ़ के सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा आज भिलाई में एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक श्री गिरधारी लाल मीणा (पी.एस.ओ.) के मार्गदर्शन में किया गया। इस वॉकथॉन में बीएसएफ के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना, विविधताओं में एकता की भावना को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन की शुरुआत सामरिक मुख्यालय परिसर से हुई, जो साईं मंदिर चौक, रिसाली चौक, डीपीएस चौक एवं एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय से होते हुए पुन: मुख्यालय परिसर में समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में जनजागरूकता के नारों और संदेशों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। सीमा सुरक्षा बल, जो प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आयोजित यह वॉकथॉन, समाज में समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment