
(भिलाई) सालोंं से नही किया संपत्ति कर का भुगतान, निगम ने पेट्रोल पंप किया सील
- 03-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
भिलाई, 03 अगस्त (आरएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चौक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को सील किया गया। उक्त कार्यवाही पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लगभग 12 वर्षो से संपत्ति कर का भुगतान नही करने के चलते किया गया है। ये कार्यवाही आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर की गई है। बता दें कि गौरव पेट्रोल पम्प के संचालक द्वारा विगत 2011'2 से अब तक संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहा था। जिसे संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस भी जारी किया गया था। किन्तु उनके द्वारा अब तक संपत्तिकर की राशि 16,36,934 रूपये निगम कोष में जमा नहीं किया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैसे ही आया, उन्होने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में जोन राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प पर उपस्थित हुए। उनको देखकर सब आना कानी करने लगे, फिर वही बातें आज नहीं कल करेगें। अभी छूट दे दिजीए, यह सब एक भी नही चला। आयुक्त के आदेश का परिपालन हुआ गौरव पेट्रोल पम्प पर नगर निगम का विधिवत ताला चपड़ा लगाकर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...