
(भिलाई) 70 साल तक कांग्रेस ने देश में राज किया किसानों की दैनिय स्थिति थी
- 07-Oct-25 01:20 AM
- 0
- 0
आलोक सिंह ठाकुर
भिलाई, 07 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के प्रथम दुर्ग भिलाई आगमन पर भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में सुपेला के घड़ी चौक में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया, इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के साथ महिलाओं की उपस्थिति देखने को मिली ,वही प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्षआलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार अनेक योजना लाकर किसानों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, 70 साल तक कांग्रेस ने देश में राज किया किसानों की दैनिय स्थिति थी । किसानों को उनके फसलों का उचित दाम नहीं मिलता था ,किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी।
०
Related Articles
Comments
- No Comments...