
(भिलाईनगर) महर्षि वेद व्यास जयंती के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
- 13-Jul-25 01:11 AM
- 0
- 0
भिलाईनगर, 13 जुलाई (आरएनएस)। महर्षि वेद व्यास जी की जयंती के साथ निर्मल ज्ञान मंदिर,कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया.आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसा नगर भिलाई स्थित बुद्ध मंदिर के भंते डॉ. जीवक साहेब थे। विगत दस जुलाई को आयोजित महोत्सव की अध्यक्षता आश्रम के कोषाध्यक्ष के. पी. साहू ने की।स्वागत भाषण आश्रम के अध्यक्षआत्माराम ने दिया। मुख्य अतिथि भंते डॉ. जीवक साहेब ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्ति संभव ही नहीं है। मनुष्य जब से जन्म लेता है अपने को गुरु की शरण में ही पाता है।माँ बच्चे को जन्म देती है और सांसारिक ज्ञान भी देती है। इस तरह हम सब लोग जीवन के अंत तक गुरु की शरण में होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे के. पी. साहू ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊँचा होता है। अज्ञानता से हमें प्रकाश की ओर गुरु ही ले जाते हैं। कार्यक्रम में अन्य अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।गुरु -शिष्य परम्परा पर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम में दलजीत साहू, गौकरण साहू, प्रेमा दास, रामाधार साहू, विनोद साहू, अशोक साहू, तिलक वर्मा, कुमार भारद्वाज, उर्मिला साहू, प्रेमलता साहू, शीला साहू, लक्ष्मी साहू, जयंती साहू के अलावा आश्रम परिवार के ट्रस्टी गण, प्रबंधन समिति के अनेक पदाधिकारी, युवा और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। यह जानकारी आज आश्रम के मीडिया प्रभारी डॉ दीनदयाल साहू ने दी ।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...