(भोपाल)अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण सौंपने पर्यावरण संरक्षण जरूरी
- 08-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
- मोदी जी के इस अभियान को सफल बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी- डॉ. महेन्द्र सिंह* एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुडऩे का मौका मिला *- प्रधानमंत्री जी का यह अभियान आज जनआंदोलन बन गया**- श्री सतीश उपाध्याय* भोपाल 8 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने रविवार को भोपाल जिले के अरेरा मंडल के वार्ड क्र. 49 के बूथ क्र. 184 स्थित अशोक सोसाईटी मैदान परिसर में एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत सिंदूर, बेल पत्र एवं आंवले का पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण को एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ जोड़ा है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारंभ कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुडऩे का मौका दिया है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का यह अभियान आज पूरे देश में जनआंदोलन बन चुका है। *पर्यावरण संरक्षण में कार्यकर्ता सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करें -डॉ. महेन्द्र सिंह* भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण को एक पेड़ मां के नामअभियान के साथ जोड़ा है। आज देश में जनता ने हर स्थान पर पौधारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण स्वच्छ करने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिले इसके लिए हर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत होना जरूरी है। हर बूथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। अगर प्रकृति संरक्षित रहेगी तो हमें अपने आप फलने-फूलने का अवसर मिलता रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सभी को सचेत होना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। हमारी पौराणिक कथाओं में वृक्षों, नदियों, पहाड़ों की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दी गई है, हमें इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है। *प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मांÓ के नाम अभियान को पूरे देश ने आत्मसात किया - श्री सतीश उपाध्याय*भाजपा प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रारंभ कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुडऩे का अवसर दिया है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का यह अभियान आज पूरे देश में जनआंदोलन बन चुका है। हमें 2 महीने अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण से जुडऩा है। जल, जंगल और जमीन पर्यावरण के प्रमुख अंग हैं। देश और प्रदेश के विकास में संसाधनों का दोहन तो हो सकता है, लेकिन शोषण ना हो इसका ख्याल हमें हमेशा रखना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मांÓ के नाम अभियान की शुरुआत की और आज उसे पूरे देश ने आत्मसात कर लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जो कहते हैं, उसे पूरे देश की 140 करोड़ जनता उसे अपने जीवन में उतार लेती है। ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण को लेकर चिंता देश सहित पूरी दुनिया में की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एक पेड़ मां के नाम अभियान जन आंदोलन बना है। भाजपा कार्यकर्ता 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे, ताकि हमारी आने वाली वाली पीढिय़ों को भी इसका फायदा मिल सके।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, मंडल अध्यक्ष, पार्षद सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...

