(भोपाल)अभा कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज 12 अक्टूबर को
- 11-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगेभोपाल, 11 अक्टबूर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023 को मंडला में कांग्रेस की विषाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एव कमलनाथ कल गुरूवार, 12 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली से विषेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। नेताद्वय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विषाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीमती गांधी एवं कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। श्रीमती गांधी जबलपुर से विषेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...