(भोपाल)आउटसोर्स कर्मचारियों को मिले 21,000 रुपए महीना, धरने पर बैठे कर्मचारी

  • 28-Jul-25 12:00 AM

भोपाल 28 जुलाई (आरएनएस)।राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आउटसोर्स कर्मचारी का धरना प्रदर्शन जारी है। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा शाहजहानी पार्क में प्रदर्शन किया जा रहा है।संविदा-आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों में से एक न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए महीने करने की है। कर्मचारियों का आरोप है कि 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिनमें सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी समेत कई अन्य कर्मचारी सरकारी अस्पतालों में कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार के अभी तक कोई नीति नहीं बनाई गई। प्राइवेट एजेंसियां वेतन देने में मनमानी कर रहे हैं।कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश के 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी, जिनमें सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड आया-बॉय, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी कई सालों से सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे हैं। सरकार ने 10 साल में भी उनके लिए ठोस नीति नहीं बनाई है। निजी आउटसोर्स एजेंसियां मनमर्जी से वेतन तय कर रही हैं, कई जिलों में 4-5 महीने से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया।संघ के मुख्य आरोप-आउटसोर्स कंपनियां और जिला अधिकारी वेतन में हर महीने करोड़ों रुपए का घोटाला कर रहे हैं।कुशल और अद्र्ध-कुशल श्रमिक दर तय होने के बावजूद कर्मचारियों को केवल 60-70त्न वेतन दिया जा रहा है।वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट में हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment