(भोपाल)आखिरकार मिल गए भगवान: दीपावली की रात से हुए थे गायब, जहां से उठाया था, उसी जगह रख गए चोर

  • 06-Nov-24 12:00 AM

भोपाल 6 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में महिलाओं के चोरी हुए भगवान आखिरकार मिल गए हैं। अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में पेड़ के नीचे से कोई उन्हें उठाकर ले गया था। जिसके 7 दिन बाद मूर्तियां बरामद कर ली गई है। दरअसल, 31 दिसंबर को दीपावली की रात पेड़ ने नीचे रखे शिवलिंग को किसी ने चोरी कर लिया था। जिसके बाद कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं गली-मोहल्ले में शिवलिंग ढूंढ रही थीं। काफी तलाश करने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद एक टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। जिसके बाद आज सुबह पेड़ के नीचे चोरी किए भगवान मिले हैं।महिलाएं जब सुबह उठी तो उन्होंने देखा कि भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को वापस कोई पेड़ के नीचे रख गया है। बदमाश रात के अंधेरे में आए और पेड़ शिवलिंग को रखकर चले गए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment