(भोपाल)आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी-हेमंत खंडेलवाल
- 17-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 17 अगस्त (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के ज्यूडीशियल अकादमी के सामने भदभदा पुल के समीप पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा आयोजित ÓÓएक बगिया मां के नामÓÓ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण खराब करने की जिम्मेदार हमारी वर्तमान पीढ़ी है, इसलिए इसे बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी ही जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज ने भी संबोधित कर स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का आग्रह किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज से 40 साल पहले पर्यावरण और वातावरण की स्थिति इतनी खराब नहीं थी, लेकिन हमारी पीढ़ी ने इसे खराब किया। अब इस असंतुलित पर्यावरण को ठीक करना और आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने लायक एक स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी है, जो मानव सभ्यता में हजारों साल पहले हुआ करता था। बीते सालों में पर्यावरण से जो खिलवाड़ हुआ है, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अगर हम ऐसा कर सके, तो आने वाली पीढ़ी इसके लिए हमारा सम्मान करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार पौधे लगाना जरूरी है। इस संबंध में मैं श्री भगवानदास सबनानी जी और उनकी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने 5 हजार पौधे रोपे जाने की व्यवस्था की है। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा समाज और अच्छा पर्यावरण देने की चिंता करें और ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रयास करें, जो सैकड़ों साल पहले हुआ करता था।करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य ने कहा कि, जो देने वाला है वह वृक्ष है, वृक्ष लगाने से हमारा भाग्य उदय होता है, वृक्ष लगाने से हमारे रोग भी दूर होते हैं।अपने संबोधन में क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि मैं मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत करता हूं, आज हम सब मिलकर एक बगिया मां के नाम अभियान के अंतर्गत 2100 पौधों का आज रोपण हो जाएगा, कुल 5100 पौधे लगाए जाएंगे, वृक्षों की छांव मां-बाप के आशीर्वाद का एहसास कराती है। आज हम सब मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएंगे और उन पौधों की देखभाल की जवाबदारी भी हारी है। इतने कम समय में आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी लोग इतनी अधिक संख्या में पधारे इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करता हूं। हमारे विधानसभा क्षेत्र के कई नामचीन हस्तियां भी इस कार्यक्रम में उपस्थित है मैं उन सभी का स्वागत करता हूं।पौधों का रोपण किया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य जी महाराज, कथावाचक मुकेश महाराज एवं वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम नागरिकों के साथ 2100 से अधिक पौधों का रोपण किया।पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद व महापौर परिषद सदस्य जगदीश यादव, जोन अध्यक्ष व पार्षद आरती राजू अनेजा, ब्रजुला सचान, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, पारस नरवरिया, हेमंत बडग़ैया, मुकेश देहाडे, सोनू पालीवाल, वरिष्ठ नेता लीलेंद्र मारण, राजेश खटीक, आशुतोष तिवारी, राकेश जैन, संतोष ब्रह्माभट्ट, सुधा सिंह, आशा पारोचे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही डॉ.आर एस मीणा, डॉ.हजेला, डॉ.शारदा, प्राचार्या रेखा शर्मा, प्राचार्या संगीता सक्सेना, प्राचार्य नागेश पांडे, सीआईहोम्स अध्यक्ष रंजीत साहनी सहित व्यापारी संगठन शैक्षिक संस्थाएं सामाजिक संस्थाएं एवं अनेकों समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...