(भोपाल)इज्तिमा का आयोजन आठ दिसंबर से, 15 देशों से आएंगी जमातें

  • 22-Nov-23 12:00 AM

भोपाल 22 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी में आठ से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय इज्तिमा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पाकिस्तान को छोड़कर 15 देशों की जमातें शामिल होंगी। इसके लिए ईंटखेड़ी में करीब 250 एकड़ में लोगों को ठहराने और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जमीन के समतलीकरण और टेंट लगाने का काम शुरु कर दिया गया है।बता दें कि दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन हर वर्ष भोपाल में किया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलावा विदेशों से भी जमातें आती हैं। इस बार पाकिस्तान से आने वाली जमातों पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में पाकिस्तान को छोड़कर अन्य देशों के जमातें इसमें शामिल होंगे। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार इज्तिमा में देश और विदेश के करीब 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।इज्तिमा को स्वच्छ बनाने के लिए इस बार स्टील और चीनी मिट्टी के बतनों में चाय-नाश्ता और खाना परोसा जाएगा। इससे आयोजन स्थल पर हर साल की तुलना में एक हजार क्विंटल कचरा कम निकलेगा। इसके लिए समिति दस लाख बर्तनों का बैंक बनाने की तैयारी कर रही है।73 वर्षों में दूसरी बार ऐसा होगा, जब इज्तिमा में पूर्णत: शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसके पहले आयोजन समिति ने 2019 में यह प्रयास किया था। इससे परिसर में गंदगी कम होगी और लोग भी स्वस्थ रहेंगे। वहीं इज्तिमा आयेाजन स्थल के पास लगने वाला मेला भी इस बार दो किलोमीटर दूर लगाया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment