(भोपाल)उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट
- 14-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 14 अगस्त (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से भोपाल स्थित निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उनका सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के गौरवशाली पूर्व छात्र रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...