(भोपाल)करणी सेना का भोपाल में प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

  • 08-Oct-23 12:00 AM

भोपाल 8 अक्टूबर (आरएनएस)। रविवार को राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र में जुटे करणी सेना कार्यकर्ताओं ने पहले एक सभा की। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकले। पुलिस ने इन्हें नीलबड़ चौराहे के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक देखने को मिली। करणी सेना के कार्यकर्ता यहां बेरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए।करणी सेना को थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर फिर से रोक दिया। इस प्रदर्शनकारी आगे जाने की बात पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।रविवार को राजधानी भोपाल में करणी सेना ने स्वराज स्वाभिमान केसरिया यात्रा निकाली। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस द्वारा यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया गया। यह यात्रा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।करणी सेना इस यात्रा को स्वराज स्वाभिमान केसरिया नाम दिया है। जब यह यात्रा डीपीएस स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस बल द्वारा इसे रोकने का प्रयास भी किया गया। यह यात्रा अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में निकाली जा रही है।संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि 5 हजार करणी सैनिक शनिवार रात 8 बजे तक भोपाल पहुंच गए। संगठन के यह सभी कार्यकर्ता भोपाल और शहर के आउटर में उन्हें बताए गए स्थान पर पहुंच गए। राजस्थान, गुजरात और पंजाब के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए।0-इन मांगों को लेकर प्रदर्शन:भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में 15 प्रतिशत जनसंख्या वाले राजपूत समाज को 50-50 टिकट देने की घोषणा करे।एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने कड़े कानून बनाए। ऐसे केस में जांच के बाद ही गिरफ्तारी होना चाहिए। क्षत्रिय समाज के इतिहास से हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ इतिहास संरक्षण कमेटी बने।ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने वाले पर आपराधिक मामला दर्ज हो, ऐसा कानून बने।श्वङ्खस् आरक्षण में राजस्थान की तर्ज पर प्रमाण-पत्र बनने में आय स्रोतों में तुरंत सरलीकरण लागू हो।पंचायत राज चुनावों में श्वङ्खस् आरक्षण लागू हो, गरीब सवर्णों की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी बढ़े।राजस्थान में गुर्जरों के देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर राजपूत के लिए 200 करोड़ के बजट के साथ महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन हो।क्षत्रिय वीर योद्धाओं को आज की पीढ़ी से रूबरू कराने के लिए पैनोरमा निर्माण के लिए प्राधिकरण का गठन हो।फिल्म-टीवी सीरियल में क्षत्रिय इतिहास को तोडऩे मरोडऩे के खिलाफ सेंसर बोर्ड के अलावा इतिहासकारों की कमेटी का गठन हो।युग पुरुष लोकेंद्र सिंह कालवी साहब की प्रतिमा भोपाल या इंदौर मे स्थापित की जाए।गौवंश के संरक्षण के लिए गौशाला निर्माण एवं गौशाला अनुदान की राशि दोगुनी की जाए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment