(भोपाल)करुणाधाम में मनेगा जन्मोत्सव

  • 15-Dec-23 12:00 AM

भोपाल 15 दिसंबर (आरएनएस)। करूणाधाम आश्रम में शनिवार 16 दिसम्बर को परम पूज्य बह्मलीन बड़े गुरूदेव श्री बालगोविन्द शाण्डिल्य महाराज का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।आश्रम की ईशा शाण्डिल्य ने बताया कि इस दिन सुबह 9 बजे से अभिषेक एवं गुरू गीता का पाठ होगा। शाम को 5:30 बजे पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के मार्गदर्शन में पालकी उत्सव मनाया जायेगा। शाम को 7:30 बजे से श्री शाश्वत शाण्डिल्य और उनकी टीम द्वारा भजनों का गायन होगा। रविवार 17 दिसम्बर को सुबह 9:30 बजे शिक्षण केन्द्र वार्षिक उत्सव भी आयोजित किया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment