(भोपाल)कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा हेतु संविधान सत्याग्रह प्रारंभ

  • 24-Jun-25 12:00 AM

भोपाल 24 जून (आरएनएस)। ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर देशभर में उठ रही आवाजों के बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तीन दिवसीय संविधान सत्याग्रह अभियान की शुरुआत की है।इस अभियान की शुरुआत कल भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की। आज उन्होंने लुंबिनी बुद्ध विहार, 52 क्वार्टर, पंचशील नगर, वार्ड 47, भोपाल में बुद्ध विहार में पटवारी ने बौद्ध भिक्षुओं और दलित वर्ग के लोगों के साथ समरसता भोज किया। उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के साथ संविधान सत्याग्रह पर चर्चा की।जीतू पटवारी ने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जन-जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंबेडकर की विरोधी है। एससी, एसटी के लोगों से नफरत करती है। प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी पार्टी, जाति वर्ग का नहीं होता। वह पूरे प्रदेश का मुख्यमंत्री होता है। बुधवार को कांग्रेस सामूहिक उपवास करेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment