(भोपाल)कोहेफिजा पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
- 14-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 14 जुलाई (आरएनएस)। कोहेफिजा पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2 जुलाई को महज 30 मिनट के भीतर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों से लूटी गई दो सोने की चेन सहित वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई हैं।थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक गिरोह का मास्टर माइंड मोहम्मद यूसुफ है। उसकी पत्नी आशिया बी, साथी नदीम खान और 17 साल का नाबालिग है। यूसुफ ने सोने की चेन पत्नी आशिया को दी थी। आशिया ने अशोका गार्डन स्थित मुथूट फाइनेंस पर लूट की सोने की चेन गिरवी रख 1.15 लाख लोन लिया।इस रकम से कपड़े-खिलौने खरीदे, घूमने फिरने पर खर्च की। 9 हजार से यूसुफ ने बाइक मॉडिफाई करवाई। पूछताछ में खुलासा हुआ बदमाश सेकेंड हैंड खरीदी गई बाइक से वारदातों को अंजाम दे रहे थे।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें बाइक पर तीन बदमाश दिखे। जिसके बाद आरोपियों के भागने वाले रास्तों का पूरा रोड मैप तैयार किया और बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सबसे पहले पुलिस ने गिरोह के सरगना यूसुफ को गिरफ्तार किया था।2 जुलाई को बदमाशों ने विजय नगर में बाइक सवार को गिराकर उसके गले से सोने की चेन लूटी। घटना के ठीक आधे घंटे बाद ग्रीन आर्केड कॉलोनी में सहेली के साथ टहल रही महिला के गले से सोने की चेन लूटी गई। घबराई महिला अगले दिन दिन शिकायत करने थाने पहुंची थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...