(भोपाल)गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
- 03-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 3 जुलाई (आरएनएस)। Óगुरु पूर्णिमाÓÓ भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने का पर्व है। इस अवसर पर गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करने के उद्देश्?य से संस्?कृति विभाग द्वारा 10 जुलाई, 2025 को गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन वृहद स्?तर पर किया जा रहा है।संचालक, संस्?कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल सहित संस्?कृति विभाग के प्रदेश के विभिन्?न शहरों में स्थित संगीत महावि?द्यालयों में एक साथ गायन-वादन एवं नृत्?य केन्द्रित आयोजन होंगे। भोपाल में मध्?यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 10 जुलाई, 2025 को सायं 7 बजे से Óगुरु पूर्णिमा पर्वÓÓ का आयोजन होगा। इसमें सबसे पहले सितार-संतूर जुगलबंदी की प्रस्?तुति होगी, जिसे उज्?जैन की सुप्रसिद्ध संस्?कृति-प्रकृति वाहने (वाहने सिस्?टर्स) द्वारा प्रस्?तुत किया जाएगा। इसके बाद गायन जुगलबंदी Óगुरु सुमिरनÓÓ होगी, जिसे सुश्री रुचिरा केदार, पुणे एवं सुश्री आस्?था गोस्?वामी, वृंदावन द्वारा प्रस्?तुत किया जाएगा।संचालक नामदेव ने बताया कि शासकीय संगीत महाविद्यालय, नरसिंहगढ़ में मधुमिता नकवी, भोपाल का गायन और पलक पटवर्धन, उज्?जैन का कथक समूह नृत्?य की प्रस्?तुति होगी। शासकीय संगीत महाविद्यालय, उज्?जैन में रोहित - राहुल मिश्रा, बनारस का गायन और दुर्गा शर्मा, बैंगलुरु का वायोलिन वादन होगा। इसी क्रम में शासकीय संगीत महाविद्यालय, ग्?वालियर में संजय सिंह, दिल्?ली का गायन और भार्गवी शर्मा, इंदौर का एकल कथक नृत्?य होगा। वहीं, शासकीय संगीत महाविद्यालय, खण्?डवा में डॉ. ऋषि मिश्रा, दिल्?ली का गायन और सुरेन्?द्र स्?वर्णकार, उज्?जैन द्वारा बांसुरी वादन की प्रस्?तुति दी जाएगी।इसी तरह शासकीय संगीत महाविद्यालय, मंदसौर में सुश्री योगिनी -सुदीप, ग्?वालियर का गायन और विठ्ठल कुमार राजपुरा, इंदौर का पखावज वादन होगा। शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में डॉ. लवली शर्मा, खैरागढ़ का सितार वादन और मनोज पाटीदार, भोपाल का तबला एकल वादन होगा। शासकीय संगीत महाविद्यालय, इंदौर में यश देवले, ग्?वालियर का शास्?त्रीय गायन और नीलांगी कलंतरे, जबलपुर का कथक समूह नृत्?य प्रस्?तुति होगी। शासकीय संगीत महाविद्यालय, धार में विजय सप्रे, भोपाल का शास्?त्रीय गायन और डॉ. वी. अनुराधा सिंह, भोपाल की कथक समूह नृत्?य की प्रस्?तुति होगी। सभी कार्यक्रमों में प्रवेश नि:शुल्?क रहेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...