(भोपाल)जमीनी संघर्ष से लेकर लंबा राजनैतिक सफर रहा स्व.सुभाष यादव का-मुकेश नायक
- 01-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 1 अप्रैल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज सहकारिता के पुरोधा किसानों के मसीहा और किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लडऩे जमीन से लेकर दिल्ली के राजनैतिक गलियारों तक किसानों की आवाज को बुंदल करने वाले स्वर्गीय सुभाष यादव जी की जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों ने आज उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय सुभाष यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने स्वर्गीय सुभाष यादव को किसानों का मसीहा बताते हुये कहा कि जमीनी संघर्ष से लेकर उनका राजनैतिक सफर काफी लंबा रहा। उन्होंने छोटे से कस्बे से लेकर जिला, प्रदेश और दिल्ली तक का लंबा राजनैतिक सफर तय किया। उन्होंने विधायक, सांसद, मंत्री, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुये किसानों और प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।नायक ने कहा कि सहकारी आंदोलन के पिता सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी रहे। अनंत स्मृति जो कांग्रेसजनों के हृदय में बसी हैं उनहें हम संजोकर रखेंगे।पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता, अभिनव बरोलिया, विवेक त्रिपाठी, विक्रम चौधरी, सीताशरण सूर्यवंशी, सीताराम यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...