(भोपाल)जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने भोपाल नगर निगम को जल स्रोतों की सफाई एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई

  • 30-Jun-25 12:00 AM

भोपाल 30 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडी प्रांगण, खंडवा में 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम को जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल को प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए महापौर मालती राय एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए कई नवाचार हुए है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में गुड़ी पड़वा 30 मार्च से 30 जून तक सभी जिलों में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नवाचार किए गए। अभियान में मनरेगा योजना के अंतर्गत खेत तालाब, अमृत सरोवर और कूप रिचार्ज पिट का निर्माण एवं जल संरचाओं का जीर्णोद्धार किया गया। जल स्त्रोतों के संरक्षण में 2 लाख 39 हजार जलदूतों का सहयोग मिला, वे जल संवर्धन के संवाहक बने हैं। जन-भागीदारी की शक्ति से जल संरक्षण के प्रयास के लिए देश की उन्नति में योगदान देंगे। भारतीय संस्कृति में नदियों-कुओं-तालाबों और बावडिय़ों के संरक्षण की परंपरा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और दृष्टि ने जल-संरक्षण को राष्ट्रीय चेतना में बदला है।भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि भोपाल नगर निगम की यह उपलब्धि जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। हम सभी मिलकर जल बचाने और आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने का संकल्प लें। यति ने बधाई देते हुए कहा कि ने भोपाल नगर निगम को जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल को प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए समस्त कार्यकर्ताओं एवं भोपालवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।इस अवसर पर संत श्री दादा गुरुजी, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राधा सिंह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, अर्चना चिटनिस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment