(भोपाल)जीवन में खेलों का विशेष महत्व, इससे टीम भावना का विकास होता है- आलोक शर्मा
- 29-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 29 अगस्त (आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केन्द्र, भोपाल में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन, वर्ष 2019 में, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई थी, जिसने लाखों लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष का उत्सव ओलंपिक भावना के प्रति भारत की गहरी प्रशंसा को दर्शाता है, जिसमें उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे मूल्यों को आत्मसात किया गया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान में व्यायाम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी को फिट इंडिया आंदोलन से जुड़कर अपनी सेहत सुधारनी चाहिए। सांसद आलोक शर्मा ने भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केन्द्र, भोपाल के खिलाडिय़ों और कोचों की सराहना की, जिन्होंने भारतीय खेलों के स्तर को ऊंचा उठाने में निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने "सांसद खेल महोत्सव" के शुभारंभ की भी घोषणा की, जो 21 सितंबर से शुरू होगा। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने सभी को आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेंदेंकामसउींवजेंअण्पदध् पर पंजीकरण कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल में सांसद खेल महोत्सव 2025 एवं पोर्टल का शुभारंभ किया। शुभारंभ दिवस पर ही हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, रस्सा-कसी और कबड्डी जैसे खेलों के लिए 50 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया।इस अवसर पर कमला रावत ने कोचिंग स्टाफ और खिलाडिय़ों के अथक प्रयासों की सराहना की और कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। अभिषेक सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए युवा खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे ऐसे मंचों का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपने खेल सफर में जुनून और ईमानदारी बनाए रखें।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी, तथा अभिषेक सिंह चौहान, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल शामिल रहे। उत्सव के अंतर्गत फुटबॉल, रस्साकशी, हॉकी पेनल्टी शूटआउट सहित कई खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन खिलाडिय़ों और स्टाफ के बीच किया गया। इन गतिविधियों ने टीम भावना, सौहाद्र्र और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के वातावरण को बढ़ावा दिया, साथ ही फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिरवार, जिला खेल अधिकारी वाणी साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...