(भोपाल)ट्रांसफर उद्योग चलाने से अधिकारी कर्मचारी परेशान-विधायक ओमकार सिंह मरकाम

  • 30-Jul-25 12:00 AM

भोपाल 30 जुलाई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर में करोड़ों रुपए की वसूली की गई है। यह गंभीर आरोप विधानसभा में लगा है। सदन में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। अनूपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक मरकाम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफर के नाम पर प्रदेश में जमकर वसूली हो रही है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ अन्याय करने की भी बात कही। विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि बीजेपी विधायकों को जहां विकास राशि के रूप में 15-15 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं वहीं विपक्षी विधायकों को इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने इसके लिए संघर्ष करने की बात दोहराई।कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह विधानसभा में काफी मुखर रहे। उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों, कर्मचारियों के हक में आवाज उठाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग शोषण का माध्यम बन चुकी है। आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। यदि ये कर्मचारी काम नहीं करें तो मंत्रालय और अन्य विभागों का कामकाज ठप हो जाएगा पर सरकार इनकी सुध नहीं ले रही।विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के हाल बेहाल हैं। भवन नहीं हैं, उपचार की समुचित सुविधा ही नहीं है। आशा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करती हैं पर जब वे पैसा मांगतीं हैं तो समय पर नहीं दिया जाता। प्रदेश के मजदूर मजदूरी कर नहीं पा रहे हैं।अनूपूरक बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर के नाम से 4 करोड़, 10 करोड़ तक की वसूली की जा रही है। ट्रांसफर उद्योग से प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। इसके नाम पर नया फंड जनरेट हो गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment