(भोपाल)दसवीं के छात्र की सरेराह हत्या

  • 14-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। बागसेवनिया थाना इलाके के धनवंतरि नगर में शुक्रवार रात रास्ते से निकलने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चार लोगों ने मिलकर दूसरे गुट के लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट में चाकू लगने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों घायल सगे भाई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।बागसेविनया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि अमराई कालोनी में रहने वाला 22 वर्षीय आदित्य शुक्रवार रात अपने भाई 18 वर्षीय वैभव और दोस्त 17 वर्षीय शुभम के साथ धनवंतरि कालोनी से गुजर रहा था। इस दौरान वहां बैठे अरुण, जम्बू और दो नाबालिग लड़कों ने उन्हें वहां से गुजरने पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। झगड़े के दौरान अरुण, जम्बू सहित चारों ने चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। शुभम के पेट में, जबकि वैभव की पीठ और चेहरे पर और आदित्य के हाथ और चेहरे पर चोट लगी।सभी को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे शुभम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वैभव का उपचार चल रहा है। आदित्य को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आदित्य की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक शुभम दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment