(भोपाल)नगर निगम का बजट पेश,संपत्ति कर में 10त्न की वृद्धि,,पानी भी हुआ महंगा

  • 03-Apr-25 12:00 AM

भोपाल 3 अप्रैल (आरएनएस)। गुरुवार को शहर की मेयर मालती राय ने भोपाल नगर निगम का बजट पेश किया। ये बजट 3611 करोड़ का था। पिछली बार से तुलना करें तो ये बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 से 300 करोड़ ज्यादा है। बजट की सबसे खास बात है, प्रॉपर्टी टैक्स, पानी और ठोस-अपशिष्ट करों में हुई बढ़ोतरी। प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 फीसदी टैक्स की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर भोपाल के लगभग 2 लाख 75 हजार नल कनेक्शनों और करीब 5 लाख 62 हजार प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।गुरुवार को महापौर मालती राय ने नगर निगम का बजट पेश किया। एमआईसी मेंबर और पार्षदों के साथ सदन में पहुंचीं महापौर सफेद-नीले कलर के झोले में बजट की कॉपी लेकर पहुंचीं। उनके साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी थे।बीते बजट से इस बार 300 करोड़ ज्यादा का बजट पेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुमानित आय छत्तीस सौ ग्यारह करोड़ उन्यासी लाख पिचहत्तर हजार रुपये के विरूद्ध अनुमानित व्यय छत्तीस सौ ग्यारह करोड़ उन्यासी लाख पिचहत्तर हजार रुपये प्रस्तावित है।नगर सीमा में प्रविष्ट होने वाले मुख्य मार्गो पर हेरिटेज प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के लिए 3000 लाख यानी 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष निधि हेतु राशि 1500 लाख का प्रावधान किया गया है। निगम सीमा अंतर्गत स्थित फिल्टर प्लांटों में सौर उर्जा प्लांट की स्थापना कार्य हेतु राशि. 150 लाख का प्रावधान किया गया है। जल सरंचना, हरित क्षेत्र के विकास कार्य हेतु तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। अयोध्या बायपास रोड पर स्वीमिंग पूल निर्माण कार्य हेतु राशि 400 लाख का प्रावधान किया गया है। विसर्जन घाटों का विकास कार्य हेतु राशि 3200 लाख का प्रावधान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत राशि 500 लाख का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा के समीप सामुदायिक स्थल सह खेल मैदान विकास के निर्माण कार्य हेतु राशि 300 लाख का प्रावधान किया गया है।बजट में भोपाल शहर में गीता भवन निर्माण कार्य हेतु राशि 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। निगम कर्मचारियों की छात्र/छात्राओं को कक्षा 10वीं व 12वीं में मैरिट प्राप्त किये जाने के फलस्वरूप प्रोत्साहन राशि 10000 प्रति छात्र-छात्रा का प्रावधान किया गया है। शहर में पार्कों के विकास कार्य हेतु राशि 1200 लाख का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन हेतु राशि 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शहर के विकास एवं विशेषत: वार्डों के विकास कार्य हेतु प्रति वार्ड 50 लाख रू. वार्ड नियोजन निधि के रूप में कुल राशि रुपये 4250 लाख का प्रावधान किया गया है।छोला दशहरा मैदान के विकास कार्य हेतु राशि 1000 लाख का प्रावधान किया गया है। भोपाल शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्गीकरण कार्य हेतु राशि रू. 1500 लाख का प्रावधान किया गया है। शालाओं में निर्माण/विकास कार्य हेतु शिक्षा उपकर राशि 3065.94 लाख का प्रावधान किया गया है। प्रकाश व्यवस्था (सड़क एवं चौराहे) हेतु 1500.00 लाख का प्रावधान किया गया है। भोपाल शहर अंतर्गत नाला नाली निर्माण हेतु राशि रू. 1100 लाख का प्रावधान किया गया है। अमृत 2.0 योजना अंतर्गत राशि रू. 7546 लाख का प्रावधान किया गया है। व्यवसायिक परिसरों के निर्माण कार्य हेतु राशि रु. 6000 लाख का प्रावधान किया गया है। एनडीआएफ अंतर्गत नाला नाली निर्माण हेतु राशि 20000 लाख का प्रावधान किया गया है। शहर के विभिन्न विश्रामघाटों हेतु राशि 500 लाख तथा कब्रिस्तानों के विकास कार्य हेतु राशि रू. 200 लाख का प्रावधान किया गया है।भोपाल शहर की विभिन्न सड़कों के अनुरक्षण हेतु राशि 3000 लाख का प्रावधान किया गया है। जीआईएस अंतर्गत किये गये सौन्दर्गीकरण कार्यों के अनुरक्षण एवं संधारण हेतु राशि रू 1000 लाख का प्रावधान किया गया है। वार्डों के समग्र विकास हेतु विशेष निधि अंतर्गत राशि 1000 लाख का प्रावधान किया गया है। नगर विकास हेतु विशेष निगम निधि अंतर्गत 500 लाख का प्रावधान किया गया है। महापौर परिषद सदस्य निधि अंतर्गत राशि 1000 लाख का प्रावधान किया गया है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य हेतु राशि रु 1500 का प्रावधान किया गया है। निगम के सफाई मित्रों को वर्दीयां तथा रैन कोट प्रदान किये जाने हेतु राशि 200 लाख का प्रावधान किया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर में बढ़ोतरी पर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि धारा 132 की उप धारा में प्रावधान है कि 31 मार्च के बाद कोई कर नहीं बढ़ा सकते। फिर नगर निगम ऐसा क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा की हिटलरशाही है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।बजट में पहली बार जोन अध्यक्षों के लिए विकास राशि का आवंटन किया गया। हर जोन को 10 लाख रुपये दिए गए हैं। दीनदयाल परिसर लाल घाटी चौराहे पर 7 करोड़ से नमो वाटिका का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 400 करोड़ रुपये पीएम आवास के लिए निर्धारित किए हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment