(भोपाल)नजीराबाद में एक शिक्षक ने किया दुष्कर्म
- 14-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल। 14 अक्टूबर (आरएनएस)। नजीराबाद थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक शिक्षक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।उसमें बताया कि दो अक्टूबर को उसका पति इंदौर गया हुआ था। रात करीब ढाई बजे खटपट की आवास सुनकर उसने दरवाजा खोला तो गांव में रहने वाला वीरेंद्र गौर नाम का युवक उसे धक्का देकर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।शोर मचाने पर उसका देवर उठा, तब तक वीरेंद्र वहां से भाग निकला। महिला ने शिकायत में बताया कि घटना के कारण वह भयभीत हो गई थी। इस वजह से वह शिकायत करने देर से थाने पहुंची। शिकायत के आधार पर वीरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि वीरेंद्र एक निजी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...