(भोपाल)निगम अध्यक्ष ने एक पेड माँ के नामÓÓ अभियान के तहत 101 पौधे रोपे

  • 16-Jun-25 12:00 AM

भोपाल 16 जून (आरएनएस)। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अपने जन्मदिन पर एक पेड माँ के नामÓÓ अभियान के तहत पंडित खुशीलाल शर्मा, आयुर्वेद महाविद्यालय के निकट लाल ग्राउंड में 101 पौधे रोपे। सूर्यवंशी ने अहमदाबाद में हुई हृदय विदारक दुर्घटना के कारण अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील भी अपने शुभ चिंतकों से की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित रहते हुए अपने शुभ चिंतकों के साथ पौधरोपण किया।निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के उपरांत अपने शुभ चिंतकों के साथ पौधरोपण किया। सूर्यवंशी ने पर्यावरण/प्रकृति के संरक्षण के प्रति संकल्प को और अधिक सशक्त करते हुए वृक्ष लगाओ जीवन बचाओं की अवधारणा को मूर्तरूप देते हुए एक पेड माँ के नामÓÓ अभियान के तहत पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के निकट लाल ग्राउंड में विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment