(भोपाल)निगम अमले ने जल स्त्रोतों व पर्यटन स्थलों की विशेष साफ-सफाई
- 29-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 29 मई (आरएनएस)। नगर निगम भोपाल द्वारा राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में शहर में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने समस्त 85 वार्डों में प्रमुख मार्गों, चौराहों, डिवाइडर्स व जल स्त्रोतों एवं पर्यटन स्थलों/पार्कों आदि की विशेष साफ-सफाई की और प्रत्येक घर से कचरा संग्रहित कराने और सफाई कार्य के दौरान निकले कचरे को भी निर्धारित समयानुसार उठवाने की कार्यवाही की साथ ही प्रत्येक वार्ड के 01 चयनित स्थल की विशेष साफ-सफाई भी कराई। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में राजधानी भोपाल में गत 21 मई 2025 से आगामी 30 मई 2025 तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने समस्त 85 वार्डों में प्रमुख मार्गों, चौराहों, डिवाइडर्स व व्यवसायिक क्षेत्रों आदि की विशेष साफ-सफाई की और सफाई कार्य के दौरान निकले कचरे को भी निर्धारित समयानुसार उठवाने का कार्य भी किया। निगम अमले ने समस्त वार्डों के प्रत्येक घर से कचरा संग्रहित करने के साथ ही अभियान के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी और उनसे विशेष सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने का आव्हान किया। निगम अमले ने निर्धारित कार्यक्रमों अनुसार जल संरचनाओं व पर्यटन स्थलों/पार्कों आदि की विशेष साफ-सफाई भी कराई। इस कार्य में स्थानीय नागरिकों ने भी निगम अमले के साथ सहभागिता दर्ज कराईं। अभियान हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निगम अमले ने प्रत्येक वार्ड के 01 चिन्हित स्थान पर भी विशेष साफ-सफाई भी की।
Related Articles
Comments
- No Comments...