(भोपाल)निगम आयुक्त ने निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 06 कर्मियों को दी ससम्मान बिदाई
- 29-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 29 अगस्त (आरएनएस)। नगर निगम, भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 06 कर्मियों को निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने शॉल, श्रीफल, मिष्ठान आदि भेंटकर ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की।निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने शुक्रवार को माता मंदिर, हर्षवर्धन काम्प्लेक्स स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बिदाई समारोह में निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे सहायक यंत्री सुनील कुमार जैमनी, श्रमिकगण इश्तियाक हुसैन, मोहम्मद शफीक, अंसार, यग प्रसाद यादव तथा विनियमित अद्र्धकुशल बदर फातिमा को ससम्मान बिदाई दी। निगम आयुक्त नारायन ने इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से चर्चा भी की और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना भी की। इस मौके पर सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद के अलावा डॉ. शमीम कुरैषी, हसन तैयब, अब्दुल रकीब, जगदीश प्रसाद सहित निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...